मुंबई । बालीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर ने सान्या को एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है। इस फिल्म में वह अनन्या के किरदार में नजर आ रही हैं, जिससे सनी (वरुण धवन) प्यार करता है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर और रोहित सराफ जैसी स्टारकास्ट के बीच भी सान्या अपनी खूबसूरती, क्लास और फ्रेशनेस के दम पर सबसे बड़े आकर्षण के रूप में उभरी हैं। दर्शक उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को “अब तक का सबसे बेहतरीन” बता रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वरुण धवन ने भी उनकी दिल खोलकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ और ज्यादा काम करना चाहता हूं। वह वाकई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा हैं। ऐसे कलाकार बहुत कम आते हैं और सान्या उन्हीं में से एक हैं। वह कमाल की हैं।” इस बयान ने साफ कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी सान्या की काबिलियत को