मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन-मेड कांसेप्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के चर्चित किरदारों को विशाल मूर्तियों के रूप में दर्शाया गया है। इसमें गुरु, सरकार, ब्लफमास्टर, धूम और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों के उनके किरदारों की झलक देखने को मिलती है। इस अनोखे विज़ुअल ट्रिब्यूट का संदेश साफ है अभिषेक जिस भी किरदार को निभाते हैं, वह केवल एक भूमिका नहीं रह जाता, बल्कि अपने आप में एक “स्मारक” बन जाता है। इस साल उनकी फिल्मों ने कई अहम उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं। आई वांट टू टॉक फिल्म के लिए उन्हें मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। वहीं, उनकी हालिया रिलीज़ बी हैप्पी प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खूब भा रही है।