c
उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, सीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, सीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के पूरे महीने भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी 30 सितंबर तक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिन मौसम खुला रह सकता है, लेकिन फिर 23 सितंबर से भारी बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
उत्तराखंड में शनिवार को धूप खिली। कुछ इलाकों में बादल रहे। देहरादून और पंतनगर में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां दो दिन तक बारिश से राहत मिल सकती हैं। वहीं 23 सितंबर से प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद एक सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। धूप खिलने से देहरादून में तापमान सामान्य से दो डिग्री तक ज्यादा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *