Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका में 8 महीने बाद ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती

अमेरिका में 8 महीने बाद ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती

वॉशिंगटन। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 की कटौती की है। इससे ये अब 4.00 से 4.25 प्रतिशत के बीच आ गई है। दिसंबर 2024 के बाद फेड ने दरों को घटाया है। फेड ने यह कदम मुख्य रूप से लेबर मार्केट में नरमी के कारण उठाया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने इस कटौती के पक्ष में 11-1 से वोट किया। फेड रिजर्व ने कहा कि हाल के संकेत बताते हैं कि इस साल आर्थिक गतिविधियों की वृद्धि धीमी हुई है। रोजगार के लिए डाउन साइड रिस्क बढ़ गए हैं, जिसके चलते नीति में बदलाव किया गया।
पिछले साल फेड ने लगातार तीन बार- दिसंबर में 0.25 प्रतिशत, नवंबर में 0.50 प्रतिशत और सितंबर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। तब से रेट्स 4.25 प्रतिशत से 4.50 प्रतिशत के बीच थे। सितंबर 2024 की कटौती करीब 4 साल बाद की गई थी। फेड ने मार्च 2020 के बाद सितंबर 2024 में इंटरेस्ट रेट्स घटाए थे। महंगाई कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल बैंक ने मार्च 2022 से जुलाई 2023 के बीच 11 बार ब्याज दरों में इजाफा किया था। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यह कटौती अमेरिकी शेयर बाजारों के लिए सकारात्मक है, क्योंकि इससे उधार लेना सस्ता हो जाएगा और कंपनियां ज्यादा निवेश कर सकेंगी। भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए भी यह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *