Google Analytics Meta Pixel
2021 में तय समय पर ही होगा वर्ल्ड कप

2021 में तय समय पर ही होगा वर्ल्ड कप

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को कहा कि 2021 टी-20 वर्ल्ड कप तय समय पर ही भारत में आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने कहा है कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारत आने वाली 15 टीमों को हर तरह की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

वर्ल्ड कप में सभी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी

जय शाह ने कहा कि BCCI टूर्नामेंट में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराने की हर संभव कोशिश करेगा। मुझे भरोसा है कि हम हर चुनौती से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चुनौतियां कठिन हैं। लेकिन मैं ICC को ये आश्वस्त करना चाहूंगा कि BCCI खुद को इन परिस्थितियों के अनुसार ढालने की पूरी कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *