किरकिरी के बाद पाकिस्तान का ड्रामा, हाथ न मिलाने का मुद्दा लेकर रोया ACC के दरवाज़े पर

किरकिरी के बाद पाकिस्तान का ड्रामा, हाथ न मिलाने का मुद्दा लेकर रोया ACC के दरवाज़े पर

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रोना धोना चालू हो गया है। भारत से मैदान पर एक बार फिर किरकिरी करवाने के बाद पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ न मिलाकर खेल भावना के खिलाफ काम किया। दरअसल, भारत ने न तो टॉस के दौरान और न ही मैच जीतने के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने न ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत की और मैच जीतने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इसे सांकेतिक बहिष्कार कहा जा रहा है।

PCB ने अपने बयान में कहा, ‘टीम मैनेजर नवीन चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसे खेल की भावना के खिलाफ और असंयमी करार दिया गया। विरोध स्वरूप हमने अपने कप्तान को पोस्ट-मैच सेरेमनी में नहीं भेजा।’

भारत का साफ संदेश- खेल से पहले देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *