नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारियां टीम इंडिया के लिए जीत की बुनियाद रख रही है. UAE के खिलाफ 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन जमाने वाले अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ तो सिर्फ 13 गेंदों में ही 31 रन कूट दिए. पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 238.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. ऐसा करते हुए अब वो दुनिया के 137 बल्लेबाजों के बीच नंबर 1 बने हैं. T20 क्रिकेट में वो तूफान बनकर ऐसे छाए हैं कि बीते एक साल में अपने नाम का डंका पीट दिया है.
इस मामले में 137 बल्लेबाजों के बीच नंबर 1 बने
अब सवाल है कि अभिषेक शर्मा ने किया क्या है? आखिर कैसे उन्होंने एक साथ 137 बल्लेबाजों