व्यापार: टेक दिग्गज एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल कर लिया। बुधवार को ओरेकल के सह संस्थापक लैरी एलिसन उनसे आगे निकल गए थे, लेकिन चंद घंटे बाद ही कहानी बदल गई। इसके बाद मस्क अपने पहले पायदान पर वापस आ गए।
एलन मस्क ने 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से वे लगातार इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। 2021 में एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट और 2024 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस उनसे आगे निकल गए थे। मगर मस्क ने पिछले साल इसे फिर से प्राप्त किया था और इसे 300 दिनों से अधिक समय तक अपने पास रखा था। इसके बाद बुधवार को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते ओरेकल के शेयरों में तेज उछाल आया। इसके बाद ओरेकल के सह