Google Analytics Meta Pixel
टीम इंडिया को बड़ा धक्का, इस सीरीज में नहीं दिखेंगे विराट-रोहित; ऑस्ट्रेलिया टूर पर लौटेंगे

टीम इंडिया को बड़ा धक्का, इस सीरीज में नहीं दिखेंगे विराट-रोहित; ऑस्ट्रेलिया टूर पर लौटेंगे

नई दिल्ली: भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज खास इसलिए है क्योंकि लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन उनकी अगले महीने भारत ए की ओर से प्रैक्टिस मैच खेलने की संभावना अब बेहद कम बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया-ए का भारत दौरा 16 सितंबर से लेकर पांच अक्तूबर तक चलेगा। वहीं, भारत की सीनियर टीम अक्तूबर मध्य में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अक्तूबर 19 से लेकर नवंबर आठ तक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी।

रिपोर्ट में दावा ‘बहुत कम चांस’
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को भारत ए के लिए खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह काफी हद तक असंभव है कि दोनों भारत ए के लिए तीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *