c
टैरिफ से लागत बढ़ी, रोजगार घटे: फेड ने ट्रम्प की ब्याज दर कटौती की मांग ठुकी”

टैरिफ से लागत बढ़ी, रोजगार घटे: फेड ने ट्रम्प की ब्याज दर कटौती की मांग ठुकी”

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने ब्याज दर घटाने के संकेत तो दिए हैं, लेकिन कब घटाएंगे, इसको लेकर कोई समय नहीं दिया है. ट्रंप चाहते हैं कि फेड ब्याज दरों में जल्द से जल्द कटौती करे. पॉवेल ने कोई भी जल्दीबाजी नहीं की है.

शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती को लेकर पॉवेल ने बड़ा इशारा किया. उन्होंने कहा कि टैरिफ ने अमेरिका के सामने ऐसी स्थिति बना दी है, कि फेड को ब्याज दरों में कटौती करनी पड़ सकती है. पॉवेल ने यह भी कहा कि कम दरों की वजह से लेबर मार्केट को फायदा मिलेगा. पिछले आठ महीनों से फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन ब्याज दर तुरंत कम कर दिया जाए, इसके लिए वह तैयार नहीं हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *