Google Analytics Meta Pixel
एल्विश ने 3 साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर घर का लाइव वीडियो जारी किया था

एल्विश ने 3 साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर घर का लाइव वीडियो जारी किया था

एल्विश ने 3 साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर घर का लाइव वीडियो जारी किया था। उस वक्त घर अंडर कंस्ट्रक्शन था। एल्विश यादव ने यहां तक बताया कि वह किस फ्लोर पर रहेगा।

रविवार सुबह तड़के साढ़े 5 बजे जब एल्विश के सेक्टर 57 स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई तो उस फ्लोर को भी निशाना बनाया गया, जिसमें एल्विश ने स्टूडियो बनाने की बात कही थी।

हालांकि एल्विश उस वक्त घर पर नहीं था, लेकिन गोलियां उसके घर के खिड़की, दरवाजों और घर की छत की सीलिंग तक पर जा लगीं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली।

भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी वजह एल्विश के सट्‌टेबाजी के एप को प्रमोट करना बताया और कहा कि इससे कई घर बर्बाद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *