Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन (KBC 17) के स्वतंत्रता दिवस एपिसोड में देश की तीन महिला सैन्य अधिकारी (कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली) हॉट सीट पर नजर आएंगी। इस एपिसोड का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अमिताभ बच्चन तीनों महिला सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केबीसी 17 के मंच पर कर्नल सौफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को देखने पर विवाद खड़ा हो गया है।