नई दिल्ली : वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ विंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 12 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। रविवार को त्रिनिदाद के ही ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज को डीएलएस नियम के तहत 35 ओवर में 18