व्यापार : विदेशी निवेशकों ने प्रमुख भारतीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। वहीं घरेलू निवेशक लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी 50 इंडेक्स की 50 कंपनियों में से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जून में लगभग 40 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 44 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है।
इसमें कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो डीआईआई ने निफ्टी-50 की 34 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं एफआईआई ने 28 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की।