बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेरने वाले सिंगर सोनू निगम आज 52 साल के हो गए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेरने वाले सिंगर सोनू निगम आज 52 साल के हो गए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेरने वाले सिंगर सोनू निगम आज 52 साल के हो गए हैं। उन्होंने कल हो ना हो, मुझ में कहीं, दिल डूबा जैसे एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। बतौर बाल कलाकार उन्होंने फिल्म बेताब में भी काम किया था।

महज 4 साल की उम्र में सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। वे अपने पिता के साथ शादियों, मेलों और स्टेज पर गाया करते थे। बड़े सपनों को लेकर दिल्ली से मुंबई आए, लेकिन यह सफर आसान नहीं था। शुरुआती चार साल तक उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

हालांकि, मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया। सोनू निगम गायकी के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अजान, राधे मां और म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया कल्चर जैसे मुद्दों पर खुलकर राय रखी, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *