c
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है।

जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास 1 फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं।

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी ने के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे आया। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से सबसे उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर था और इसे केवल हल्का महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *