c
सिद्धांत बोले- ‘धड़क 2 का एंड आपको चौंका देगा’, इंडस्ट्री के गॉडफादर का भी किया जिक्र

सिद्धांत बोले- ‘धड़क 2 का एंड आपको चौंका देगा’, इंडस्ट्री के गॉडफादर का भी किया जिक्र

मुंबई : ‘गली बॉय’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी अगली फिल्म ‘धड़क 2’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने फिल्म और अपने किरदार को लेकर दिल से बातें कीं। बातचीत के दौरान सिद्धांत ने जात-पात जैसे सामाजिक मुद्दे पर एक ऐसा अनुभव साझा किया, जो चौंकाता है। वहीं, जब उनसे ‘गॉडफादर’ को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो सीधे दिल को छूता है।

‘ये आत्मा से जुड़ी कहानी है, नाम का सीक्वल नहीं’

मैं इस फिल्म को एक आत्मिक सीक्वल मानता हूं। आत्मा वही है, लेकिन शरीर, जगह और हालात बिल्कुल अलग हैं। पहली ‘धड़क’ में कॉलेज वाला मासूम प्यार था, लेकिन इस बार की कहानी ज्यादा गहरी और सच्ची है। ऐसा प्यार है, जो सिर्फ देखा या कहा नहीं जाता, उसे जीकर ही समझा जा सकता है। इस फिल्म में आप ज्यादा खामोशी पाएंगे और वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *