c
बॉर्डर 2’ की झलक दिखाते अहान शेट्टी, वरुण धवन का फनी रिएक्शन हुआ वायरल

बॉर्डर 2’ की झलक दिखाते अहान शेट्टी, वरुण धवन का फनी रिएक्शन हुआ वायरल

मुंबई : अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज अहान ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ वरुण धवन और बाकी क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस भी अहान के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

अहान शेट्टी का पोस्ट

अहान शेट्टी ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट से अमृतसर के शेड्यूल रैप अप का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस शानदार वीडियो के साथ अहान ने कैप्शन में लिखा, ‘अमृतसर में मेरा काम और वरुण धवन (वीडी) के साथ शूटिंग का आखिरी दिन पूरा हो गया। इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सिर्फ काम नहीं था, बल्कि एक ऐसा सफर था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा और यादें बनाईं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *