नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम बुधवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने के इराद से उतरेगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि वह खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। दरअसल, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी चोटिल हैं। नीतीश तो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं, जबकि अर्शदीप चौथे मैच में नहीं खेल सकेंगे।
सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है।