बिहार के 6 में से 2 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार

बिहार के 6 में से 2 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार

बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक 6 चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से 2 में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

3. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

4. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

5. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

6. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *