c
IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का दुर्भाग्य, 82 रन पर रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने




IND vs AUS Day 2 Test: यशस्वी जायसवाल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पर्थ टेस्ट मैच के बाद मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बोलता हुआ दिखाई दिया था। जिसमें टीम इंडिया की पहली पारी में वह काफी बेहतरीन तरीके से खेल रहे थे, लेकिन 82 के निजी स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। जायसवाल के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा। लेकिन वह अपनी इस पारी में सिर्फ 18 रनों से एक ऐसे शतक से चूक गए। जिसके वह काफी करीब पहुंच गए थे। विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के दौरान जायसवाल ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलने के बाद एक रन लेने का प्रयास किया। लेकिन गलतफहमी की वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इसी के साथ जायसवाल के नाम एक ऐसी लिस्ट में जुड़ गया जिसमें पहले सिर्फ चेतन चौहान का नाम शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *