Google Analytics Meta Pixel
उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी




दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से काफी ठंड पड़ रही है। वहीं, आज सुबह से हो रही बारिश में सर्दी में और अधिक इजाफा कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज तड़के बारिश शुरू हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्क रहने को लेकर चेतावनी जारी है। बारिश के बाद लोगों को घने कोहरे और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ेगा।

हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का हाल जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *