Google Analytics Meta Pixel
केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी

केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी


मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां नदियों को जोड़ने के अभियान की हुई शुरूआत
विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने में बुंदेलखंड का होगा अहम रोल
आने वाले सालों में म.प्र. देश की टॉप इकोनामी में से होगा एक
मोहन सरकार ने एक वर्ष में मध्यप्रदेश के विकास को दी नई गति
पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा
मध्यप्रदेश से निकली माँ नर्मदा के आशीर्वाद ने गुजरात का बदल दिया भाग्य
केन-बेतवा लिंक परियोजना अटल जी के विजन का है परिणाम
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती सुशासन और हमारी सुप्रेरणा का दिन
मध्यप्रदेश दुनिया के टॉप-10 टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक
अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया
मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि-पूजन
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अटल जी की 100वीं जयंती पर देश की पहली केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के लिए आधुनिक भगीरथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुशासन के साथ लोकतंत्र को भी किया पुष्पित-पल्लवित

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 1 वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आज मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करती हुई देश की पहली नदी जोड़ी परियोजना केन-बेतवा का आज यहाँ शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही देश के पहले फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, ओंकारेश्वर का भी शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मध्यप्रदेश के “कर्मठ मुख्यमंत्री” डॉ. मोहन यादव की सरकार और यहां की जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *