Google Analytics Meta Pixel

इस बार ऑस्ट्रेलिया की गर्मियां बनेंगी चुनौती, 8 से 16 डिग्री तक बढ़ा तापमान

ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में दिसंबर के मध्य में तापमान सामान्य से 8 से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में इस बार पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

पारा पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि इस बार की गर्मियां झुलसाने वाली होंगी। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के मौसम विज्ञानी ने मीडिया को बताया कि गर्म मौसम की वजह देश भर में फैला फ्रंट है जो गर्म, शुष्क और तेज हवाएं लेकर आता है। नैरामोर ने बताया कि यह बेहद असामान्य है, विशेषकर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मध्य हिस्सों के लिए जहां इस वक्त आमतौर पर मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। गर्मी बढ़ने के लिए जलवायु परिवर्तन भी जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *