Google Analytics Meta Pixel

बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हमास के साथ आगे…

इस्राइल और हमास के बीच गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता कुछ आगे बढ़ी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात के संकेत दिए। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ कर रहे उसका खुलासा तो नहीं किया जा सकता। मगर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

इस्राइल के सांसदों को उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। हम तब तक काम करना बंद नहीं करेंगे जब तक हम सभी को वापस नहीं ले आते हैं। मैं बंधकों के परिवारों से कहना चाहता हूं कि हम आपके बारे में सोच रहे हैं और हम आपके प्रियजनों को नहीं छोड़ेंगे। हाल ही में दोहा में कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता में इस्राइल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर वार्ता हुई है। मगर बंधकों के परिवार नेतन्याहू की ईमानदारी के प्रयासों पर सवाल उठा रहे हैं। वे इस्राइल के प्रधानमंत्री पर युद्ध विराम प्रस्ताव में बाधा डालने और इसे लंबा खींचने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *