Google Analytics Meta Pixel

केन-बेतवा लिंक परियोजना से हर खेत तक पहुँचेगा पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का स्वप्न खजुराहो में होगा साकार
25 दिसम्बर को बनेगा नदी जोड़ो परियोजना का नया इतिहास
प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा निवाड़ी जिले का गौरव दिवस
महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में बनेगा अनूठा रामराजा लोक
मुख्यमंत्री निवाड़ी में किसान सम्मेलन में हुए शामिल

भोपाल : जन-कल्याण पर्व
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भागीरथ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिये 2 बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाएँ सौगात के रूप में दी हैं। इन परियोजनाओं से हर खेत को पानी और हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को पूरा करने छतरपुर जिले के खजुराहो आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिये मैं निवाड़ी जिले के सभी नागरिकों को आमंत्रित करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को निवाड़ी में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *