Google Analytics Meta Pixel
WTC पॉइंट्स टेबल: गाबा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने हासिल किया नया स्थान, ऑस्ट्रेलिया कहां है?

WTC पॉइंट्स टेबल: गाबा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने हासिल किया नया स्थान, ऑस्ट्रेलिया कहां है?



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अब ड्रॉ हो गया है। वैसे तो मैच के आखिरी दिन दोनों टीमों ने काफी कोशिश की कि मैच का रिजल्ट निकाला जाए, लेकिन मौसम को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही टीम इंडिया की बल्लेबाजी आई तो भारतीय टीम केवल दो ही ओवर की बल्लेबाजी कर पाई। इसके बाद बारिश आ गई। उम्मीद थी कि बारिश रुकेगी तो मैच फिर से शुरू होगा, लेकिन घनघोर बारिश के कारण कुछ ही देर बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया है। इस बीच अब आपको मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस मैच के बराबरी पर खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या असर पड़ा है। खास तौर पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम कहां पहुंची है। चलिए आपको पूरी अंक तालिका के बारे में बताते हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम अभी भी अंक तालिका में टॉप पर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने से सबसे ज्यादा फायदा साउथ अफ्रीका को मिला है। क्योंकि ये टीम अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले नंबर पर है। उसका पीसीटी अभी 63.33 का है। वहीं मैच के ड्रॉ होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी अभी 60.71 का है। वहीं बात अगर टीम इंडिया की करें तो भारतीय टीम का पीसीटी 57.29 का है। भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है। उसके अभी भी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जाने की पूरी पूरी संभावना है। इसी सीरीज के बचे हुए दो मैच काफी ज्यादा अहम होंगे, क्योंकि इसी से तय होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *