Sikandar Raza ने उड़ा दिया Rohit Sharma का T20I सेंचुरी का रिकॉर्ड

Sikandar Raza ने उड़ा दिया Rohit Sharma का T20I सेंचुरी का रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बुधवार यानी 23 अक्टूबर को बल्ले से रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने 33 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी जड़ी।

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-बी मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। सिकंदर सजा के शतकीय पारी की मदद से जिम्बाब्वे की टीम ने T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया।

Sikandar Raza ने Rohit Sharma और Virat Kohli का तोड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को आईसीसी टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के मैच में 290 रन से मात दी। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। इसके जवाब में गाम्बिया की टीम 54 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी20 मैच में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने मैच में कमाल की बैटिंग कर रिकॉर्डतोड़ शतक जमाया।

उनके बल्ले से 43 गेंदों में 133 रन की पारी निकली, जसमें 15 छक्के शामिल रहे। सिकंदर रजा ने 18वें ओवर में अपना शतक जैसे ही पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया। किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी के तौर पर सिकंदर ने सबसे तेज T20I शतक अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के रिकॉर्ड को धराशायी किया।

सिकंदर ने 33 गेंद का सामना करते हुए गाम्बिया के खिलाफ शतक ठोका, जबकि डेविड मिलर ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर ही ये कारनामा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *