तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई है। तुर्की में ज्यादा नुकसान की खबर है। यहां 6 लोगों की जान गई और 202 लोग घायल हो गए हैं। यहां कई इमारतें भी जमींदोज हो गईं। ग्रीस में झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। झटकों के बाद समुद्र का स्तर बढ़ गया और तुर्की के शहर इजमिर में समुद्र का पानी भर गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो शेयर किया है।
तुर्की के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि केवल बाराकली जिले में कम से कम 10 इमारतें गिर गईं। स्थानीय मीडिया में चल रहे कई वीडियोज में गिरी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। कई अपार्टमेंट की दीवारों में बड़ी दरारें भी आ गईं हैं।