काजल अग्रवाल ने दुल्हन बनने से पहले शेयर की स्पेशल फोटो

काजल अग्रवाल ने दुल्हन बनने से पहले शेयर की स्पेशल फोटो

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- तूफान से पहले की शांति।

वेन्यू जाने से पहले मीडिया के सामने आईं थीं काजल

इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *