लुसाने: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। उनकी जमकर सरहाना हुई थी। हालांकि उसके चंद दिन बाद ही नीरज ने ओलंपिक में फेंके गए थ्रो से भी दूर थ्रो फेंक दिया। उन्होंने लुसाने डायमंड लीग 2024 में 89.49 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि यह नीरज का इस सीजन का बेस्ट थ्रो था। भारत की शान नीरज एक बार फिर 90 मीटर के थ्रो से चूक गए। हालांकि वह इस वक्त पूरी तरह से फिट भी नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने इतना शानदार थ्रो फेंका। ऐसा लग रहा है चोपड़ा जल्द ही 90 मीटर का माइलस्टोन भी हासिल कर लेंगे।
