Google Analytics Meta Pixel
फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में पास हुई ‘बैड न्‍यूज’ पर ‘क्रू’ से रह गई पीछे

फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में पास हुई ‘बैड न्‍यूज’ पर ‘क्रू’ से रह गई पीछे

विक्‍की कौशल, तृप्‍त‍ि डिमरी और एमी विर्क की ‘बैड न्‍यूज’ ने अपने पहले वीकेंड में बेहतरीन कमाई की। अपने सुपरहिट गानों के बूते फिल्‍म जहां दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है, वहीं यह सिनेमाघरों में लोगों को गुदगुदा भी रही है। लेकिन हर किसी की नजर सोमवार पर टिकी थी, क्‍योंकि वीकडेज के शुरू होते ही फिल्‍मों की कमाई का गिरना तय है। ऐसा ही ‘बैड न्‍यूज’ के साथ भी हुआ है, लेकिन अच्‍छी बात यह है कि फिल्‍म ने फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में भी अपनी अच्‍छी पकड़ दिखाई है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ का बॉक्‍स ऑफिस पर हाल और भी बुरा हो चला है। अपने दूसरे सोमवार को यह फिल्‍म 30 लाख रुपये भी नहीं कमा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *