Google Analytics Meta Pixel
यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर

यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस उपचुनाव को यूपी चुनाव 2027 का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रही है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। इसलिए, भारतीय जनता पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत की रणनीति तैयार की है। सीएम योगी ने मंत्रियों की कमिटी बनाकर उन्हें विधानसभा सीटों पर जीत की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम इन सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी में अपनी छवि को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव में भाजपा को पछाड़ने के बाद विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर विपक्ष अपना मोमेंटम बरकरार रखने की कोशिश करेगी। हालांकि, उपचुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *