Google Analytics Meta Pixel
आईएमए प्रमुख बोले- SC की गरिमा कम करने का कभी कोई इरादा नहीं था

आईएमए प्रमुख बोले- SC की गरिमा कम करने का कभी कोई इरादा नहीं था

नई दिल्ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रमुख डॉ. आर. वी. अशोकन ने अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मामला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणी के संबंध में एक इंटरव्यू के दौरान अपने द्वारा दिए गए बयान से जुड़ा है। उन्होंने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह अपने वक्तव्य के लिए खेद व्यक्त करते हैं। उनका न्यायालय की गरिमा को कम करने का कभी कोई इरादा नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने जिस मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी उसमें आईएमए एक पक्ष थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *