ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी कीर स्टार्मर सहित लाखों लोगों ने मतदान किया। ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन के अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। इस चुनाव में ऋषि सुनक के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। सुनक का मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर है। एग्जिट पोल के मुताबिक स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। सुनक ने मतदाताओं से लेबर पार्टी को बहुमत न देने का आग्रह किया, क्योंकि वह कथित तौर पर टैक्स बढ़ाएगी। मतदान स्थानीय समयानुसार रात दस बजे समाप्त हो गया। इसके बाद चुनावी सर्वे आया, जिसके मुताबिक ऋषि सुनक की पार्टी विपक्ष में बैठेगी।