Google Analytics Meta Pixel
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *