Google Analytics Meta Pixel
योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि, विधायक , संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *