सऊदी अरब के मक्का में हर साल की ही तरह इस साल भी हज यात्रा हो रही है, लेकिन इस बार की हज यात्रा कई लोगों पर काल बनकर टूटी। दरअसल सऊदी अरब में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। 14-19 जून के बीच हुई हज यात्रा में 17 जून को ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल इस दिन ही ईद-अल-अधा था और अचानक से 550 हज यात्रियों की मौत की खबर से सभी को हैरान कर दिया। मरने वाले हज यात्रियों में सऊदी अरब के ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों के यात्री थे। भारत के भी करीब 90 हज यात्री सऊदी अरब की भीषण गर्मी का शिकार बन गए। अब इस आंकड़े में और इजाफा हो गया है।
सऊदी अरब में भीषण गर्मी की वजह से मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा 1,000 पार हो गया है। इनमें कई यात्री ऐसे भी हैं जिनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इतना ही नहीं, अभी इस गर्मी के कहर की वजह से मरने वाले हज यात्रियों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।