भारत के साथ-साथ आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योगा डे की शुरुआत 2014 से हुई। योग दिवस के मौके पर सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी अलग-अलग जगहों पर योग करते हुए नजर आने वाले हैं। इस साल दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 21 जून को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में योग दिवस मना रहे हैं। बता दें कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे हैं। पीएम दिन में श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में ‘युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।