Google Analytics Meta Pixel
चीनी राष्‍ट्रपत‍ि ने पीएलए में बड़े ऐक्‍शन की दी ‘चेतावनी’

चीनी राष्‍ट्रपत‍ि ने पीएलए में बड़े ऐक्‍शन की दी ‘चेतावनी’

बीजिंग: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग देश की सेना पीएलए में व्‍याप्‍त व्‍यापक भ्रष्‍टाचार पर बुरी तरह से भड़क उठे हैं। यनान शहर में चीनी सैनिकों के साथ एक मुलाकात में शी जिनपिंग ने कहा कि सेना में किसी भ्रष्‍ट व्‍यक्ति के लिए छिपने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। जिनपिंग ने यह भी कहा कि सेना चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्‍ठा दिखाए। उन्‍होंने कहा कि चीनी सेना के राजनीति, विचारधारा, काम की शैली और अनुशासन में ‘बहुत गहराई तक समस्‍याएं’ हैं। जिनपिंग ने यह भी संकेत दे दिया कि अभी सेना के अंदर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ और ज्‍यादा सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले चीनी राष्‍ट्रपति ने 12 से ज्‍यादा सीनियर जनरल और रक्षा उद्योग के अधिकारियों को पद से बर्खास्‍त कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *