राजनांदगांव: प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर जांच तेज कर दी है। इसी के चलते शहर के अनुपम नगर स्थित टिल्लू अग्रवाल के घर पर छापा मारा है। कस्टम मिलिंग मामले में ईडी ने जून महीने में दूसरी बार रेड मारी थी। ईडी की टीम देर रात तक दस्तावेज खंगालने का काम करती रही।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग में घोटाले का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी इस पर कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते इससे टिल्लू अग्रवाल के ऊपर कार्रवाई हुई है। टिल्लू राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी मिल छुरिया में है। टिल्लू अग्रवाल के साथ टीम ने एक और व्यापारी के घर भी ईडी ने दबिश दी है।