हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान – तीन करोड़ मकान बनाये जायेंगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान – तीन करोड़ मकान बनाये जायेंगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति ने मानव जीवन में जल तत्व को सर्वोपरि माना है। संपूर्ण सृष्टि हो या मानव देह सभी में जल ही जीवन का आधार है। जिस प्रकार पृथ्वी की हरितिमा को नदियाँ जीवन प्रदान करती हैं, उसी प्रकार मानव देह के संचालन में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य के विचारों पर भी जल का बहुत अधिक प्रभाव रहता है। जीवन में जल की महत्ता को स्वीकारते हुए ही प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक जल-गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री डीडी उईके ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *