लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। बीजेपी इस बार बहुमत हासिल करने से काफी दूर है। NDA की गाड़ी भी 300 के अंदर ही काफी देर से रुकी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। TDP के मुताबिक भाजपा के आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें राजग संयोजक पद की पेशकश करने के पार्टी नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक TDP प्रमुख ने सिंह से कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे और 48 घंटे के भीतर अपने फैसले से अवगत कराएंगे।