Google Analytics Meta Pixel
BJP को स्पष्ट बहुमत न मिलता देख औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 4390 अंक भरभराया

BJP को स्पष्ट बहुमत न मिलता देख औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 4390 अंक भरभराया

नई दिल्‍ली: आम चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा के बहुमत से दूर रहने के संकेत मिलने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग छह प्रतिशत टूट गए। यह किसी एक दिन में पिछले चार साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को तीन फीसदी से अधिक की तेज बढ़त के बाद मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 फीसदी फिसलकर दो महीने के निचले स्तर 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 6,234.35 अंक या 8.15 फीसदी गिरकर लगभग पांच महीने के निचले स्तर 70,234.43 अंक पर आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *