Google Analytics Meta Pixel
दलाल स्‍ट्रीट में मोदी लहर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्‍स-निफ्टी

दलाल स्‍ट्रीट में मोदी लहर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्‍स-निफ्टी

नई दिल्‍ली: एग्जिट पोल्‍स के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2,500 से अधिक अंक की छलांग लगाकर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 733 अंक के उछाल के साथ नए शिखर पर बंद हुआ। शनिवार को एग्जिट पोल्‍स में बीजेपी के नेतृत्‍व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA सरकार की बड़ी जीत के अनुमान के बाद बाजार में यह तेजी आई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,507.47 अंक यानी 3.39 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले तीन साल में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 2,777.58 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,738.89 अंक तक चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *