Google Analytics Meta Pixel
रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए रोमानिया दे सकता है पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए रोमानिया दे सकता है पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने का आदेश दिया था। उस समय लोगों ने सोचा भी नहीं थे कि यह युद्ध इतने लंबे समय तक चलेगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध का यूक्रेन पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अब तो यूक्रेनी सेना ने रूस में ठिकानों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। इंटरनेशनल सपोर्ट के तौर पर अब रोमानिया भी यूक्रेन की मदद करने के लिए एक बड़ा कदम उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *