Google Analytics Meta Pixel
$100 अरब क्लब में भारत की 8 कंपनियां

$100 अरब क्लब में भारत की 8 कंपनियां

नई दिल्ली: भारत की इकॉनमी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में कंपनियों की वैल्यूएशन में भी तेजी दिखाई दे रही है। पिछले एक साल के दौरान तीन औद्योगिक घराने 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए हैं। इनमें सुनील मित्तल की अगुवाई वाला भारती एयरटेल ग्रुप, आईसीआईसीआई बैंक और कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाला आदित्य बिड़ला ग्रुप शामिल है। 100 अरब डॉलर क्लब में अब देश के आठ औद्योगिक घराने शामिल हो गए हैं। इनकी कंबाइंड मार्केट वैल्यू करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर है जो भारत के कुल मार्केट कैप का करीब 30 फीसदी है। यह इंडोनेशिया की जीडीपी से अधिक है। दुनिया के इस सबसे बड़े इस्लामी देश की जीडीपी 1.484 ट्रिलियन डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *