Google Analytics Meta Pixel
इजरायल का अब पूरे गाजा पर नियंत्रण

इजरायल का अब पूरे गाजा पर नियंत्रण

तेल अवीव: गाजा में जारी लड़ाई में इजरायली सेना ने दो अहम दावे किए हैं। इजरायल का कहना है कि उसने दक्षिणी गाजा से मिस्र तक फैले हमास के सुरंगों के नेटवर्क को खोज लिया है, जो हमास के लिए जीवन रेखा बना हुआ था। इसके अलावा इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर पर भी कब्जा कर लिया है। फिलाडेल्फी गाजा और मिस्र की सीमा से लगने वाला गलियारा है, इस पर कब्जे का मतलब है कि पूरे तकरीबन पूरे गाजा पर अब इजरायल का नियंत्रण हो गया है। फिलाडेल्फी बफर जोन राफा के पूरे दक्षिणी किनारे पर लगभग नौ मील तक फैला है, जो मिस्र बॉर्डर पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *