Google Analytics Meta Pixel
फ्रांस बना रहा सुपर राफेल जेट, अमेरिकी F-35 से होगी सीधी टक्कर

फ्रांस बना रहा सुपर राफेल जेट, अमेरिकी F-35 से होगी सीधी टक्कर

पेरिस: फ्रांस राफेल जेट का मॉडर्न वर्जन राफेल एफ-5 बना रहा है। इसे सुपर राफेल कहा जा रहा है। स्टील्थ तकनीक वाले इस लड़ाकू विमान को खास तरह से डिजाइन किया गया है और इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो इसे दूसरे विमानों से काफी आगे खड़ा करते हैं। फ्रांस को उम्मीद है कि उसके प्रमुख लड़ाकू जेट का यह नवीनतम संस्करण दुनिया को पसंद आएगा और उसके निर्यात बाजार में भी शानदार प्रदर्शन करेगा। सुपर राफेल का सीधा मुकाबला अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के बनाए एफ-35 जेट से होगा। फ्रांस इस साल से लड़ाकू जेट सुपर राफेल को बनाना शुरू करेगा और अगले छह साल यानी 2030 तक इस पर काम जारी रखेगा। फ्रांसीसी सैन्य योजना कार्यक्रम के तहत 2030 तक सुपर राफेल पर ध्यान देने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *