नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर आज 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। इसके साथ ही इस शेयर ने हिंडनबर्ग रिसर्च के कारण हुए नुकसान की भी भरपाई कर ली है। 16 महीने में इसकी कीमत में तीन गुना तेजी आई है। कंपनी का शेयर आज कारोबार के दौरान करीब दो फीसदी तेजी के साथ 3456.25 रुपये तक पहुंचा। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 24 जनवरी 2023 को 3,442 रुपये पर बंद हुआ था और उसी दिन अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद सात दिन के भीतर कंपनी का शेयर 1,017 रुपये पर आ गया था। लेकिन अब इसने अपने नुकसान की पूरी भरपाई कर ली है।